क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट: बिटकॉइन, इथेरियम से लेकर पाई नेटवर्क तक सब लाल निशान में
बिजनेस रिपोर्ट | बीते एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त दबाव देखने को मिला है। प्रमुख डिजिटल मुद्राएं जैसे बिटकॉइन, इथेरियम, रिपल, डॉगकॉइन और पाई नेटवर्क में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में बाजार में मामूली सुधार जरूर आया, लेकिन समग्र माहौल अभी भी मंदी वाला बना हुआ है।
बिटकॉइन और इथेरियम ने गंवाई चमक
क्रिप्टो वर्ल्ड की दिग्गज करेंसी बिटकॉइन में बीते हफ्ते 4% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि इथेरियम करीब 10% नीचे लुढ़क गया। ये दोनों ही डिजिटल एसेट्स फिलहाल निवेशकों को नुकसान दे रही हैं।
रिपल और डॉगकॉइन भी चपेट में
रिपल (XRP), जिसने पहले निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया था, अब कमजोर प्रदर्शन कर रही है। पिछले 7 दिनों में इसमें लगभग 10% की गिरावट देखी गई है। वहीं डॉगकॉइन, जिसे ट्रंप के चुनावी प्रभाव से कुछ समय तक बढ़त मिली थी, बीते सप्ताह 18% तक टूट चुका है और यह प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज़ में सबसे ज़्यादा गिरने वाला एसेट रहा।
पाई नेटवर्क की हालत सबसे ज्यादा खराब
एक समय बिटकॉइन का विकल्प माने जाने वाले पाई नेटवर्क की स्थिति और भी चिंताजनक है। फरवरी में लॉन्च होने के बाद कुछ हद तक बेहतर प्रदर्शन करने के बाद, अब यह करेंसी अपनी चमक खोती नजर आ रही है। बीते सप्ताह इसमें लगभग 22% की गिरावट आई है और लॉन्च के बाद से यह कुल मिलाकर 50% से ज्यादा नीचे आ चुका है।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 80,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। जांच में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान की गई तथा महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया।
एशिया कप 2025 के रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपरओवर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 41 साल में पहली बार भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीबीआई जांच से भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक रुक सकती हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पारदर्शिता और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को बाधित नहीं होने देगी।