• 20 Apr, 2026

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून, 01 सितम्बर।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों के लिए अगले 3 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9:22 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से हल्द्वानी, धामपुर, रानीखेत, गंगोलीहाट, काशीपुर, रामनगर, लालकुआं और खटीमा क्षेत्र एवं इनके आसपास के इलाकों में मौसम का प्रभाव अधिक रहने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

News4u India

सच्चाई और देशहित की खबरें